UP Government : covid -19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख की सहायता देगी,किन पत्रकारो को मिलेगी यह सहायता राशी जानिए ...

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
लखनऊ
- UP Government का फैसला covid -19 वायरस की महामारी के शिकार हर वर्ग के लोग हुए हैं। इस महामारी के दौर में भी मीडिया कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी सेवाएं लगातार दी और जनता को वास्तविकता से रूबरू करवाया है। कोरोना की महामारी से कई पत्रकारों की भी मौत हुई है। covid-19 की वजह से कई जाने माने पत्रकार हमारे बीच में नहीं है। कोरोना के कारण जान गंवाने वाले पत्रकारों को लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बड़ा ऐलान किया है। कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को यूपी सरकार 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

  आपको बता दें की हिंदी पत्रकारिता दिवस पर यह घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी के निर्देश पर सूचना विभाग ने पहले ही कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों का ब्यौरा जुटा लिया था। कोरोना वायरस के कारण जान गवाने वालो पत्रकारों की एक सूची तैयार हो रही है। मृतक पत्रकारों की सूची तैयार होने के बाद सरकार की ओर से इनके परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान जाएगी।

सहायता राशि पाने के लिए क्या है मापदंड

  UP Government की घोषणा के मुताबिक सहायता राशि पाने के लिए कोरोना के कारण मरने वाले का केवल पत्रकार होना जरूरी है।कोई जरूरी नहीं कि वह मान्यता प्राप्त था या नहीं। यानी कि अगर कोई पत्रकार पत्रकारिता कर रहा है और उसकी मौत कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण हुई है तो उसके परिजनों को यूपी सरकार की ओर से सहायता राशि मिलेगी।

  पिछले वर्ष पहली लहर में मृतक पत्रकारों को ₹500000 की सहायता राशि प्रदान की गई पिछली बार कोविड-19 से जान गवाने वाले मृतक पत्रकारों के परिजनों को मोदी सरकार की तरफ से यह सहायता राशि प्रदान की गई है।
 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)