Rules Changing From 1 June 2021 एक जून से बदल जाएंगे गैस सिलिंडर और हवाई सफर सहित ये पांच नियम

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0

5 Rules Changing From 1 June 2021
photo credit -zee News

5 rules changing from 1 July 2021

एक जून 2021 से भारत में पांच बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा, तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इनके बारे में जानना आपके लिए अति आवश्यक है। इनमें रसोई Gas के दाम, हवाई सफर का किराया, Bank off बड़ौदा द्वारा बदला गया चेक से पेमेंट का तरीका, गूगल फोटोज की अनलिमिटेड स्टोरेज और income tax का नया ई-फाइलिंग Webportal शामिल है। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में।

LPG gas Rules Changing From 1 June 2021

तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। इसलिए एक जून 2021 से देशभर में सिलिंडर की कीमत घट या बढ़ सकती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

Income tax return Rules Changing From 1 June 2021

छह जून तक बंद रहेगा आयकर विभाग का वेब पोर्टल अगले महीने की शुरुआत में आयकर विभाग करदाताओं के लिए एक नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसका इस्तेमाल आईटीआर दाखिल करने और अन्य कर संबंधी कार्यों के लिए किया जा सकेगा। मौजूदा वेब पोर्टल एक जून से छह जून तक बंद रहेगा। विभाग के सिस्टम विंग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि पुराने पोर्टल से नए पोर्टल पर जाने का काम पूरा हो जाएगा । सात जून तक इसे चालू कर दिया जाएगा। करदाता एक जून 2021 से मौजूदा वेबसाइट (incometaxindiaefilling.gov.in) पर लॉगइन नहीं कर सकेंगे। नई वेबसाइट के लिए आप  यहा पर विजिट कर सकते हैं।

Bank of Baroda new Rules Changing From 1 June 2021

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बदला cheque payment से जुड़े rules बढ़ते फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों के लिए चेक पेमेंट से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा पॉजिटिव पे सिस्टम की शुरुआत कर रहा है। यह नियम एक जून 2021 से प्रभावी होगा। पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक जारी   करने वाले व्यक्ति को अपने बैंक को अपने चेक की जानकारी भी भेजनी होगी। इस सिस्टम से निश्चित रकम से ज्यादा के भुगतान वाले चेक को रिकंफर्म करना होगा। चेक जारी करने वाले व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी। ऑफ बड़ौदा ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक की जानकारी को तभी रिकंफर्म करना होगा, जब वह दो लाख रुपये या इससे ज्यादा का बैंक चेक जारी करेगा।

Rules Changing From 1 June 2021 Google photos storage

खत्म हो रही है google photo की अनलिमिटेड storage गूगल के photo gallery एप google photo की अनलिमिटेड स्टोरेज खत्म हो रही है। इसका एलान कंपनी ने पिछले साल नवंबर में ही किया था कि वह गूगल फोटोज के साथ मिलने वाली अनलिमिटेड स्टोरेज को खत्म करने जा रही है। इसका मतलब यह हुआ कि जो यूजर्स जीमेल अकाउंट के साथ मिलने वाली 15 जीबी स्टोरेज से अधिक स्टोरेज चाहते हैं उन्हें अलग से स्टोरेज खरीदनी होगी। अभी तक Google Photos में यूजर्स हाई क्वॉलिटी में अनलिमिटेड photo अपलोड कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)