शादी का झांसा देकर युवती से बनाये शारीरिक संबंध , रिपोर्ट दर्ज

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
जालौन - प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह समग्र घटना जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है । आपको बता दें कि पीड़ित लड़की के मुताबिक राघवेंद्र नामक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा कर युवक ने अपने ही एक रिश्तेदार के साथ मिलकर युवती से कई बार किया दुष्कर्म। पीड़ित लड़की शादी की उम्मीद में हर बार उसकी हवस का शिकार बनती रही । जब समग्र घटनाक्रम की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तब कहीं जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया गया। लेकिन उस युवक ने शादी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया । शादी से इनकार करने के बाद युवती के परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

photo credit - thehealthsite.com


आपको बता दें कि पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि राघवेंद्र निवासी धुरट ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया था इसके बाद वह अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर कई बार शारीरिक संबंध भी स्थापित कर चुका है । जिससे वह गर्भवती भी हो चुकी है जब उसने उसने गर्भवती होने की बात कहते हुए राघवेंद्र से शादी करने की बात कही तो शादी से इनकार करते हुए उल्टा उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर एवं बयान के मुताबिक पुलिस ने राघवेंद्र उर्फ कल्लू एवं उसके रिश्तेदार प्रवेश यादव के खिलाफ रेप अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है । कोटरा थाना अध्यक्ष के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है । आरोपी गिरफ्त में आते ही उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)