ग्राम लहचुरा में आज कितने लोगों का covid-19 टेस्ट किया गया जानिए ...

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
जालौन - प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज जालौन के ग्राम पंचायत लहचूरा में प्राथमिक विद्यालय में कोविड -19 की रोकथाम के लिए नवनिर्वाचित प्रधान अनिल कुमार वर्मा एवं सचिव गजेन्द्र सिंह कुशवाहा की निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय लहचूरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर टेस्टिंग अभियान चलाया गया। अनिल कुमार वर्मा के निर्देश अनुसार ग्राम लहचूरा में घर-घर जाकर लोगों को टेस्टिंग करवाने के लिए प्रेरित किया गया । टेस्टिंग के दौरान तकरीबन 64 लोगों की टेस्टिंग की गई । 


प्रधान - अनिल कुमार वर्मा

प्रदेश में फैली भिन्न - भिन्न प्रकार की अफवाहों के चलते लोग टेस्टिंग करवाने से बचते हुए नजर आए नवनिर्वाचित प्रधान एवं सचिव गजेंद्र सिंह कुशवाहा प्रयास के चलते 64 लोगों की टेस्टिंग की गई और इन सभी टेस्टिंग की गई लोगों की रिपोर्ट तकरीबन 2 दिन बाद मिलेगी लोग इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

टेस्टिंग करती हुई टीम


   

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)