Krishi bijli connection Uttar Pradesh 2021 , private tubewell में मीटर लगाना किसानों के साथ धोखा : भाकियू

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
कृषि बिजली कनेक्शन उत्तर प्रदेश 2021

private tubewell ,Krishi bijali connection Uttar Pradesh 2021 , private tubewell में मीटर लगाना किसानों के साथ धोखा : भाकियू
सांकेतिक तसवीर

जालौन - Krishi bijli connection Uttar Pradesh 2021 प्रदेश सरकार के निर्देश पर दक्षिणांचल विद्युत विभाग द्वारा private tubewell संयोजन पर मीटर लगाए जाने से आक्रोशित भाकियू ने इसे किसानों के साथ धोखा बताया है । आपको बता दें कि बीते कल शनिवार को भाकियू कोंच तहसील इकाई ने मुख्यमंत्री एवं अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को संबोधित ज्ञापन एसडीओ गौरव कुमार को सौंपा है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर केदारनाथ एवं तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल ने संयुक्त नेतृत्व में एकत्रित भाकियू पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय किसानों ने सौपे गये ज्ञापन में कहा कि निजी नलकूपों में संयोजन पर मीटर लगाना पूरी तरह गलत है सरकार का यह कार्य किसान विरोधी है । जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता । भाकियू ने ज्ञापन के द्वारा स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार उपरोक्त निर्णय वापस नहीं लेती तो जिला मुख्यालय स्थित ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी । प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर केदारनाथ ने कहा कि सरकार अपने किए हुए वादे से पलट रही है जिसमें सरकार ने मीटर नहीं लगाने और न्यूनतम विद्युत मूल्य Kishan से लेने की बात कही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)