रिपोर्ट- रामनरेश
*उरई में भगवान श्री विश्वकर्मा के मंदिर मैं विश्वकर्मा एवं पांचाल की हुईबैठक*
*बैठक में सपा को वोट ना करने की की गयी अपील *
*समाज के नेता को टिकिट ना मिलने से विश्वकर्मा एवं पांचाल समाज नाराज *
![]() |
| फोटो क्रेडिट -News Track |
जालौन - प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज बुधवार के दिन शाम के वक्त लगभग 5:00 बजे के आसपास उरई में स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा के मंदिर मैं विश्वकर्मा एवं पांचाल समाज की जिम्मेदार एवं जागरूक लोगों ने ग्राम पंचायत चुनाव एवं जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुनाव परिचर्चा हेतु आपातकालीन बैठक बुलाई थी । जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत क्षेत्र परासन से भईयादीन पांचाल वा जिला पंचायत क्षेत्र गढ़र से महेश चंद्र विश्वकर्मा ने टिकट मांगा था । समाजवादी पार्टी जनपद जालौन से विश्वकर्मा एवं पांचाल समाज से एक भी उम्मीदवार को टिकट न देकर समाज का उपहास किया है । इसलिए सर्वसम्मति से विश्वकर्मा समाज व पांचाल समाज ने आगामी जिला पंचायत चुनाव में सपा को वोट करने की अपील संपूर्ण जिले के समाज के लोगों से ही है। और समाजवादी पार्टी को समाज का उपवास करने का सबक सिखाने की बात की है । बैठक में मुख्य रूप से अवध बिहारी विश्वकर्मा , अनिल विश्वकर्मा , अशोक, रामेन्द्र पांचाल, संजय पांचाल ,अशोक पांचाल, अनिल पांचाल, रामशंकर, भाग्यचंद्र, रमेश पांचाल, प्रमोद झा एवं काफी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे।


आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे