ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से किसान की 2 एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई खाक

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
जालौन-  प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालौन जिले के ग्राम सिकरी राजा गेहूं की 2 एकड़ फसल में ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से जलकर हुई खाक । दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है ग्राम सिकरी राजा गेहूं की फसल कटने के बाद उस खेत में पड़े अवशेष का ट्रैक्टर के द्वारा भूसा बनाया जा रहा था उस भूसे का इस्तेमाल पालतू जानवरों जैसे गाय, भैस को खिलाने के लिए किया जाता है। जिस वक्त यह भूसा बन रहा था उस वक्त ट्रैक्टर में किसी कारणवश चिंगारी निकली और वह चिंगारी पास में मौजूद खेत रमाकांत, राम किशन, वंश गोपाल एवं बीर सिंह आदि के खेत में जा गिरी गर्मियों का मौसम एवं फसल सुखी होने की वजह से देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और इन सभी लोगों की कुल मिलाकर पांच बीधा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई । इस हादसे से किसानों को काफी नुकसान होगा एवं उनके सारे अरमानों पर पानी सकते हैं और वह भुखमरी की कगार पर जा पहुंचे ।
जले हुए खेत की तस्वीर

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)