युपी : हर स्‍टूडेंट के खाते में 1100 रुपये ट्रांसफर करेगी Yogi सरकार, ये है वजह

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार की तरफ से बहुत तोहफा दिया गया है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को 1100 रुपए सरकार सीधी उनके अकाउंट में जमा करेगी। इन रुपयों से छात्र एवं छात्राएं स्कूल बैग यूनिफार्म शूज वगैरह खरीद सकेंगे। इन रुपए को राज्य सरकार स्टूडेंट के खातों में भेजने का कार्य करेगी ।


इस वजह से लिया गया यह फैसला

इस वर्ष कोविड-19 के चलते वस्तुओं की डिलीवरी मे होने वाली देरी के चलते राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल यूनिफार्म जूते स्कूल बैग खरीदने के लिए लाभार्थी के खाते में एक निश्चित राशि भेजने का निर्णय लिया गया है। इस प्रस्ताव को अब कैबिनेट भेजा गया है। इसके तहत प्रत्येक बच्चे को यूनिफॉर्म के लिए ₹600 और जूते मोजे के स्कूल बैग लिए ₹600 दिए जा रहे हैं।

आप को बताते चले तकरीबन 1.6 करोड़ छात्रों को ये सुविधा मुफ्त दी जाती है । उसके लिए सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में टेंडर बुलाकर इसकी डिलीवरी की जाती है। लेकिन इस कार्य में बार-बार देरी होने की शिकायतें मिलती थी। इस कार्य से गुणवत्ता संबंधी चिंताएं दूर होगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)