पति की जिद, आसाराम के जेल से छूटने तक रहेगा ब्रह्मचारी, पत्‍नी ने थाने में लगाई गुहार..

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
भोपाल - राजधानी भोपाल के महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक दंपती का अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। पत्नी का कहना है कि पति की जिद है कि जब तक उसके आराध्य बाबा (आसाराम बापू) जेल से नहीं छूटेंगे, तब तक वह ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करेगा। इस मामले में पत्नी ने शादी बचाने की गुहार लगाई है।उसने बताया कि शादी के दो साल बाद भी पति ब्रह्मचर्य व्रत का पालन किए हुए हैं। पत्नी का ससुराल पक्ष पर आरोप है कि पूरा परिवार ही बाबा का भक्त है। आपको बता दें कि आसाराम बापू यौन शोषण के मामले में जेल में बंद है। पत्नी का कहना है कि बाबा के नाम पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। बाबा को छुड़वाने के नाम पर उसके मायके वालों से 12 लाख रुपये की मांग भी की गई है। उधर, पति ने कोविड का कारण बताकर काउंसिलिंग में आने से मना कर दिया। अब उसे दोबारा काउंसिलिंग में बुलाया गया है।

27 वर्षीय पत्नी ने बताया कि उसकी शादी एक मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। पति गुजरात में सरकारी विभाग में पदस्थ है। परिवार भोपाल छोड़ वहीं बसने की योजना बना रहा है। पत्नी ने कहा कि शादी की पहली रात ही पति ने उसे कह दिया था कि वह छह माह तक ब्रह्मचर्य का पालन करेगा। छह माह में वह बाबा को छुड़वाने के लिए पैसा इकठ्ठा करने में जुटा है। दो साल बाद अब पति का कहना है कि यदि गृहस्थी शुरू करना चाहती हो तो बाबा को छुड़वाने के लिए तुम पैसा दे दो। पत्नी ने कहा कि इस बात पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। मामले में पति को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन कोविड के कारण आने से मना कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)