बाहुबली मुख्तार अंसारी के काफिले की उत्तर प्रदेश सीमा में एंट्री : बागपत में भारी पुलिस बल मौजूद

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
आपको बता दे की मंगलवार यानी आज पंजाब पुलिस ने बाहुबली विधायक को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया है ।उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल शिफ्ट किया जा रहा है। कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यूपी पुलिस की टीम मुख्तार अंसारी को लेकर पंजाब से तकरीबन 2:00 बजे के आसपास पंजाब की रोपड़ जेल से के गेट नंबर 2 से बाहर निकली है। मुख्तार अंसारी को सुरक्षा के लिहाज से एंबुलेंस में बिठाया गया और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की 10 गाड़ियां चल रही हैं। जिसमें 150 पुलिसकर्मी मौजूद है।


शाम 6:00 बजे के आसपास यूपी पुलिस का काफिला मुख्तार अंसारी को लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गया है। हरियाणा के सोनीपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते यूपी के बागपत में एंट्री हुई है । इस दौरान की बॉर्डर पर पहले से ही काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा पुलिस का काफिला काफी तेज गति से गाजियाबाद नोएडा की ओर रवाना हो गया। इस दौरान देखने में आया कि जिस एंबुलेंस में मुख्तार अंसारी को बिठाया गया है उसकी खिड़की परदे से ढकी हुई थी।
सुरक्षा के लिहाज से किसी भी प्राइवेट वाहन को मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस के नजदीक नहीं आने दिया जा रहा था ।क्योंकि यूपी के DGP ने आदेश दिया है, कि मुख्तार को ले जाने वाली टीम का काफिला जिन जिन जिलों से होकर गुजरेगा उन जिलों की पुलिस उसे एस्कॉर्ट करेगी।

यहां पर हम अपने दर्शकों को मुख्तार अंसारी के बारे में बता दें कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ 52 मुकदमे दर्ज हैं । उसके गैंग के 96 सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं ,और उसकी 192 करोड की संपत्ति को जप्त करने और गिराने की कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है । उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम से साफ साफ देखने को मिलता है कि सरकार प्रदेश में गुंडोंं को नेस्तनाबूद करने में कितनी सक्रियता से कार्य कर रही है । सरकार के इस सख्त कदम के बाद अपराध करने वाले अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)