संजय राउत पर अश्लील वीडियो कॉल्स और गालियां देने का आरोप : महिला ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
ऑप इंडिया पोर्टल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर एक मराठी फिल्म बनी थी नाम था बालकांडू अब इस फिल्म के निर्माता डॉ स्वप्ना पाटकर ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर प्रताड़ना का आरोप लगाए हैं। स्वप्ना पाटकर पैसे से साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर है । डॉक्टर होने के साथ-साथ वो एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर भी है ।आपको बताते चलें कि वह है सन 2013 में मराठी में मोटिवेशनल पुस्तक "जीवन फंडा" लिख चुकी हैं, उनकी लिखी हुई पुस्तक काफी लोकप्रिय हुए थी। उन्होंने हाल ही में शिवसेना के संजय राऊत पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके इन आरोपों के चलते महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है।
फोटो क्रेडिट -ऑप इंडिया


संजय रावत की हरकतों से तंग आकर अब स्वप्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है । उन्होंने खुद को एक शिक्षित और सबल भारतीय महिला बताते हुए पत्र में लिखा है कि उन्हें सहानुभूति नहीं बल्कि न्याय चाहिए इंसाफ चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत पिछले 8 वर्षों से लगातार अपनी पार्टी के रूप में और सिस्टम पर मजबूत पकड़ का इस्तेमाल करके ना सिर्फ उन्हें गालियां दे रहे हैं , बल्कि उनके परिवार और करीबी रिश्तेदारों को भी प्रताड़ित कर रहे हैं।


महिला डॉक्टर स्वप्ना ने आरोप लगाया है कि उन्हें अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कई मामलों में पूछताछ के लिए बुलाया जाता है।उन्होंने लिखा कि शिवसेना भवन में तीसरी मंजिल पर बुलाकर उनके रिश्तेदारों से मारपीट की गई और उनसे संपर्क काटने को मजबूर किया गया । साथ ही मामले को खत्म करने के लिए 4 करोड़ रुपए की वसूली का प्रस्ताव रखने का भी आरोप लगाया है।

आपको यहां बताते चलें कि डॉक्टर पाटकर मुंबई में सैफरन 12 नामक एक मल्टी कयुनिन फैमिली रेस्तरां भी चलाती है । मार्च 2013 में हुए रेस्त्रां केेे उद्घाटन में अभिनेता संजय दत्त, एवं मशहूर गायक कलाकार सुरेश वाडेकर के अलावा दिलीप ताहिल और मुरली शर्मा संगीतकार बप्पी लहरी के अलावा के संजय राऊत वहां मौजूद थे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सामना में वह "कॉरपोरेट मंत्र" नाम से कोलम लिखा करटी थी ।

डॉक्टर स्वप्ना ने आरोप लगाया है कि राज्यसभा सांसद संजय राउत के इशारे पर मुंबई पुलिस ने उन पर धंधा करने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में कुछ संजय राऊत ने फोन पर धमकी दी और 2018 में कॉन्ट्रैक्ट पर आदमी रखकर उनका पीछा कर आया था। डॉ स्वप्ना की सोशल मीडिया हैंडल को हैक कर कभी सुसाइड नोट तो कभी असलील सामग्रियां डाली गई लेकिन पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि संजय राउत के खिलाफ एफ आई आर दर्ज नहीं कर सकते । उन्होंने आगे बताया कि उनके सहकर्मियों को झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार करवाया गया। और उनका चरित्र प्रमाण पत्र बनवाया गया। उन्होंने बताया कि वह इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग के पास भी लिखित शिकायत लेकर गई थी लेकिन पुलिस NCW का भी सम्मान नहीं करती। उन्होंने संजय राउत के लिए दरिंदा शब्द का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि उन्हेंं अब अश्लील वीडियो कॉल भी की जाती भी की जाती हैै गालियां दी जाती हैं।

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने संजय राउत की इन हरकतों के बारे में अनिल देशमुख और शरद पवार की बेटी सुप्रिया को संजय रावत की हरकतों के बारे में बताया था ,लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ । उन्होंने मनसुख हीरेन और पूजा चौहान की संदिग्ध मौत का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उनकी मौत होती है तो यह आत्महत्या नहीं होगी ।


डॉक्टर स्वप्ना मैं अपने सोशल मीडिया मीडिया हैंडल के स्क्रीन शॉट भी शेयर किए हैं ।जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मेल भेजने के बाद आये एक्नॉलेजमेंट को देखा जा सकता है साथ ही उन्होंने एक चैट स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि संजय राऊत उन्हें मैसेज भेजते हैं।

प्राप्त - ऑप इंडिया


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)