समग्र मामला इस प्रकार है
जालौन के कुठौंदा बुजुर्ग में समाजसेवी गजेंद्र सिंह द्वारा लगातार गांव में चल रहे चराही निर्माण के लिये शिकायत दर्ज कराई गयी। उक्त शिकायत का विभाग द्वारा लगातार फर्जी निस्तारण कर उक्त स्थान पर चल रहे निर्माण दर्शाया गया। इतना ही नहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसी अन्य जगह की फोटो लगाकर न सिर्फ प्रशासन की आंखों में धूल डाली गई बल्कि चल रहे निर्माण की धनराशि को भी शायद निकाला गया। उक्त शिकायत का फर्जी निस्तारण कर समाचार प्रमुखता मैं प्रकाशित किये जाने पर गुरुवार को जिला पंचायत अधिकारी अभय यादव द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। जिसमें उक्त चल रहे निर्माण मौके पर नहीं पाया गया। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिन लोगों ने उक्त चल रहे निर्माण निस्तारण का फोटो भी संगलन की है। उनकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं और भी गांव के कुछ विकास कार्य जैसे जगह मिट्टी डलवाये जाएंगे तथा माता मंदिर पर चल रही निर्माण का हेड पंप दुरुस्त कराए जाने के तत्काल कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे