जालौन- जैसे-जैसे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय पास आ रहा है वैसे-वैसे शराब की तस्करी अपने चरम पर है । स्थानीय पुलिस प्रशासन शराब तस्करी को रोकने के लिए दिन-रात प्रयासरत है इसी कड़ी में बीते कल प्रतापपुरा एवं परबतपुरा के पास दो अलग-अलग युवकों को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा। आपको बता दें कि पूरा मामला इस प्रकार है ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार से शराब आदि का अवैध कारोबार न हो पाये इसके लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिसके चलते एसआई आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में की जा रही कार्रवाई से गुरुवार को सुबह प्रतापपुरा के पास से धर्मपाल नाम के युवक के पास 20 लीटर कच्ची शराब तथा पर्वतपुरा के पास महेंद्र कुमार नामक व्यक्ति के पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी। उक्त दोनों युवकों को भी पुलिस पकड़ कर कोतवाली लाई एवं संबंधित धाराओं में करवाएगी की है।
पुलिस ने दो युवकों से अलग-अलग जगहों से 60 लीटर कच्ची शराब के साथ धर दबोचा
By -
अप्रैल 09, 2021
0
Tags:

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे