अज्ञात वाहन की टक्कर से इलाज के दौरान दो युवकों की मौत होने के बाद मृतक के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर
By -
अप्रैल 09, 2021
0
जालौन - लहचूरा निवासी सुनील कुमार पुत्र तुलई ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र अरुण कुमार उम्र 23 वर्ष अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से 1 अप्रैल को धनोरा कला जा रहा था उनके साथ शिवम साहू भी गया था । जैसे ही वह नारायणपुरा की पुलिया पर पहुंचे तभी विपरीत में आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह दोनो युवक शिवम ओर अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना की मदद से एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया था । हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए कानपुर रिफर किया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई पुलिस प्रशासन ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई शुरू की।
Tags:

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे