दरअसल पूरा मामला इस प्रकार है कि माधोगढ़ कोतवाली प्रभारी बीएल यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी में गांजे की तस्करी की जा रही है . जिसे अन्य प्रदेशों से पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। और यह गांजा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होने की आशंका है . सूचना मिलते ही मधोगढ़ं पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका तो उसमें सवार कुछ लोग रात के वक्त का अंधेरी का लाभ लेकर भागने में सफल रहे लेकिन पुलिस ने बड़ी ही सतर्कता से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया ,और उस गाड़ी की जांच पड़ताल करने पर उसमें 5 किलो से अधिक अवैध प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ. गिरफ्तार की गई महिला तस्कर का नाम सीमा देवी पत्नी अरुण सिंह बताया जा रहा है पुलिस ने प्राथमिक तौर पर गिरफ्तार की गई महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है .
5 किलो प्रतिबंधित गांजे के साथ महिला तस्कर को माधोगढ़ पुलिस ने धर दबोचा..
By -
अप्रैल 06, 2021
0
जालौन -त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आते ही मादक पदार्थों की अवैध बिक्री अपने चरम पर है। और पुलिस भी काफी सतर्क दिख रही है इसी कड़ी में आज माधोगढ़ पुलिस को अहम सफलता मिली है । मिल रही जानकारी के अनुसार जालौन जिले की माधवगढ़ कोतवाली के थाना प्रभारी बीएल यादव ने मुखबीर की निशानदेही पर सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में 5 किलो गांजे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।


आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे