प्रमाण पत्र के आधार पर ही कोविड-19 टीके की दूसरी डोज मिलेगी

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोरोना टीका लगने के समय की संबंधित अस्पताल से प्रमाण पत्र लेना चाहिए। जिन लोगों के पास प्रमाण पत्र नहीं होगा उन्हें दूसरी डोज नहीं दी जाएगी। नागरिक यह प्रमाण पत्र हार्ड कॉपी संबंधित अस्पताल के माध्यम से या ऑनलाइन निशुल्क लिया जा सकता है । यदि कोई अस्पताल निशुल्क प्रमाण पत्र देने में आनाकानी करें या इसके लिए सुविधा शुल्क की मांग करें तो इसकी शिकायत सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 1075 पर की जा सकती है।

#Jalaun_news #usha_singh #corona
फोटो क्रेडिट -Circle

जालौन जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उषा सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा कोरोना टीकाकरण को लेकर जारी की गई नई गाइडलाइंस के अनुसार 1 अप्रैल से 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण का पंजीकरण करवाने के लिए लोग कोविड-19 या आरोग्य सेतु एप पर पहले से ऑनलाइन पंजीकरण करा कर या टीकाकरण केंद्र पर तत्काल पंजीकरण कराकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं इसके बाद उन्हें टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा मंत्रालय के अनुसार हर लाभार्थी के लिए यह प्रमाण पत्र लेना जरूरी है। क्योंकि प्रशासन द्वारा दिए जा रहे इस प्रमाण पत्र पर टीकाकरण आपने किस तिथि को करवाया है उसकी तारीख मौजूद होती है और आपको दी गई वैक्सिंग का नाम भी उसमें अंकित होता है जिसके आधार पर लाभार्थी को टीके की दूसरी डोज देने मैं आसानी रहती है। सरकार ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को टीकाकरण का निशुल्क प्रमाण पत्र देना अनिवार्य किया मंत्रालय ने कोविड-19 टीकाकरण करवाने वाले लोगों से अपील की टीका लगने के बाद आधे घंटे निगरानी कक्ष में रहने के दौरान हर भारतीय सुनिश्चित करें कि उसे टीकाकरण प्रमाण पत्र या उसकी सॉफ्ट कॉपी या लिंक जरूर दें।शुरुआती दौर में दो डोज के बीच का अंतराल समय 4 से 6 हफ्ते का था । लेकिन अब सरकार ने उसे बढ़ाकर 6 से 8 हफ्ते कर दिया है । 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)