Search Suggest

Rashifal 2024 in Hindi : साल 2024 में इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

वर्ष 2024 में विभिन्न राशियों का राशिफल क्या रहेगा? कौन सा ग्रह किस राशि के लिए फायदेमंद होगा
वर्ष 2024 में विभिन्न राशियों का राशिफल क्या रहेगा? कौन सा ग्रह किस राशि के लिए फायदेमंद होगा? कौन सा ग्रह किस राशि पर भारी होगा? किस देवी देवता की उपासना लाभ पहुंचाएगी? जाने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ज्योतिष परामर्शदाता डॉ वैभव अवस्थी के द्वारा।

*मेष राशि*_ मेष राशि वाले लोगों के लिए देवगुरु बृहस्पति वर्ष के प्रारंभ से ही सकारात्मक परिणाम देंगे। भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार एवं समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। आए के नए-नए स्रोत बनेंगे। उच्च पद की प्राप्ति होगी। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। जून से नवंबर के बीच कैरियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरी में ट्रांसफर भी हो सकता है। हनुमान जी एवं शिव जी की पूजा विशेष फलदाई होगी।



*वृष राशि*_ वृष राशि वाले लोगों की सेहत में सुधार होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कानूनी समस्याओं का समाधान होगा। धन संपत्ति की प्राप्ति होगी। विदेश में व्यापार की संभावना बढ़ेगी। मान सम्मान प्राप्त होगा। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम और विवाह के नए-नए योग बनेंगे। पत्नी सुख प्राप्त होगा। जनवरी से मई तक मेहनत करनी पड़ेगी। संयम के साथ काम करें। नौकरी बदलना हो तो सोच समझ कर बदलें। मन विचलित रह सकता है। गुरु एवं सरस्वती माता की पूजा विशेष फलदाई होगी।

*मिथुन राशि*_ मिथुन राशि वाले लोगों के लिए वर्ष के प्रारंभ में सोने और चांदी का निवेश अच्छा रहेगा। कैरियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा रहेगा। पत्नी के साथ साझेदारी में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी। मई तक का समय अच्छा रहेगा। उसके बाद ध्यान देने का समय है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। जमीन आदि खरीदने के भी योग बनेंगे। गुरु एवं लक्ष्मी जी की पूजा विशेष फलदाई होगी।

*कर्क राशि*_ कर्क राशि वाले लोगों के कैरियर में बदलाव हो सकता है। मई के बाद कैरियर के दृष्टिकोण से अच्छा समय आएगा। इस वर्ष कई सारी यात्राएं करनी पड़ सकती। भाग्य के भरोसे न रहकर मेहनत पर विशेष ध्यान देना होगा। लंबी यात्रा में खुद ड्राइविंग से बचे। परिवार में बड़े लोगों का आशीर्वाद विशेष फल प्रदान करेगा। जिनकी शादी नहीं हुई है उनके शादी के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। गुरु एवं शनि की आराधना विशेष फलदाई होगी।

*सिंह राशि*_ सिंह राशि वाले लोगों को धन को लेकर जो परेशानियां चल रही थी वह दूर होगी। आध्यात्मिक यात्राएं होंगी। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। मई के बाद कोई भी नया निर्णय सोच समझ कर ले। कानूनी विवाद दूर होगा। छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। वाद विवाद से बचने की कोशिश करें। शिक्षा को लेकर यह वर्ष उत्तम रहेगा। उच्च शिक्षा की प्राप्ति होगी। पत्नी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर में उत्सव आदि का माहौल बनेगा। सूर्य देव एवं दुर्गा जी की पूजा विशेष फलदाई होगी।

*कन्या राशि*_ कन्या राशि वाले लोगों का इस वर्ष आध्यात्म एवं ज्योतिष की तरफ झुकाव बढ़ेगा। वर्ष के प्रारंभ में कुछ दिक्कतें होंगी लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब कुछ अच्छा होने लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। धार्मिक यात्राएं होंगी। पत्नी के साथ मतभेद बना रह सकता है अतः धैर्य रखने की आवश्यकता रहेगी। कार्य स्थल पर बहस से बचें। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। परीक्षा आदि में सफलता प्राप्त होगी। ज्यादा खर्च की आदत से बचना होगा। शिवजी एवं विष्णु जी की पूजा विशेष फलदाई होगी।

*तुला राशि*_ तुला राशि वाले लोगों के घर में अच्छा वातावरण रहेगा। घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चो को सोच समझकर करना होगा। बीमारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। लोगों के प्रति व्यवहार अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त होगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। आध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा। बच्चों के प्रति चिंता बनी रहेगी। धैर्य के साथ पत्नी के साथ समय व्यतीत करना होगा। मेहनत का रिजल्ट भी मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद समाप्त होगा। शिवजी एवं शनि देव की पूजा विशेष फलदाई होगी।

*वृश्चिक राशि*_  वृश्चिक राशि वाले लोगों की नौकरी में उन्नति होगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार में नया कार्य प्रारंभ करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा लेकिन जीवनसाथी के साथ बात-बात पर मतभेद बना रहेगा। पूरे वर्ष एक जैसी आए नहीं होगी। उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रॉपर्टी के सौदे में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। गाड़ी आदि खरीदने के भी योग बनेंगे। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। शिवजी एवं विष्णु जी की पूजा विशेष लाभदाई होगी।

*धनु राशि*_ धनु राशि वाले लोगों की शिक्षा में उन्नति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होगी। विरोधियों से मतभेद दूर होंगे। विदेश में पढ़ाई के योग भी बनेंगे। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी। खुद का मकान भी प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा लेकिन जून के बाद थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। परीक्षा आदि में सफलता प्राप्त होगी। गुरु एवं हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई होगी।

*मकर राशि*_ मकर राशि वाले लोगों का इस वर्ष भाग्य उदय होगा  पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद दूर होगा। जो परेशानियां चल रही थी धीरे-धीरे दूर होगी। माता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आय में भी बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को मन चाहे कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी नहीं आएगी ।दान में भी रुचि बढ़ेगी। समय के साथ में कुछ हानि भी हो सकती है। जून के बाद स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा। शनि देव एवं शिव जी की पूजा विशेष फलदाई होगी।

*कुंभ राशि*_ कुंभ राशि वाले लोगों के लिए यह वर्ष मिश्रित फल प्रदान करेगा। विचारों में गंभीरता आएगी। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी से मतभेद बना रह सकता है। ऐसे समय में धैर्य की आवश्यकता होगी। कैरियर में मेहनत करनी पड़ेगी। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा तथा साहस उत्पन्न होगा। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। व्यापार में एकदम से लाभ नहीं होगा। धार्मिक यात्राएं होंगी। घर में मंगल कार्य होंगे। परिवार में मतभेद हो सकता है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। गुरुदेव एवं शनिदेव की आराधना विशेष फलदाई होगी।

*मीन राशि*_ मीन राशि वाले लोगों को इस वर्ष ज्यादा अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। धैर्य रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य कोर्ट कचहरी पर अनावश्यक पैसा खर्च हो सकता है। भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। मेहनत के साथ जुगाड़ से अपने काम निकलेंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। मई के बाद नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। आय स्थिर नहीं रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। शनिदेव एवं शिव जी की पूजा विशेष फलदाई होगी।
पेशे से पत्रकार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न न्यूज़ पोर्टल का अनुभव, सभी चैनलों का अपना अपना एजेंडा लेकिन मेरी विचारधारा स्वतंत्र पत्रकार की "राष्ट्र हित सर्वप्रथम"

एक टिप्पणी भेजें

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे