जालौन ज़िले की नई डीएम बनी प्रियंका निरंजन

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0


जालौन :- प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद जालौन मैं नए जिला अधिकारी का चयन हुआ है इस बार जालौन जिले में जिला अधिकारी कमान झांसी जिले की महिला को मिली हैै । नई जिलाधिकारी बनी प्रियंका निरंजन 2013 बैच की आईएएस झांसी जनपद के गरौठा तहसील की रहने वाली है। जिस तरह आरोप लगते रहते हैं कि सरकारी व्यवस्थाएं हर जगह की ध्वस्त रहती है। सरकारी अस्पताल में इलाज तक नहीं मिलता ऐसे ही मामलों में जनपद जालौन की जिलाधिकारी बनी वाली प्रियंका निरंजन ने सुर्खियां बटोरी थी। आईएएस अफसर प्रियंका निरंजन खतौली तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थी। और इन दिनों मैटरनिटी लीव पर थी। उनके पति मनीष सिंह आईपीएस अफसर हैं। उनकी तैनाती गुजरात में थी। जिला महिला अस्पताल में प्रियंका निरंजन को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने ऑपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहे। उनकी इस सोच ने सरकारी व्यवस्थाओं में जान सी डाल दी थी। जिसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां पूरे प्रदेश भर में बटोरी थी। बताते चलें कि प्रियंका निरंजन ने 2012 में आईएएस टॉप किया था। उनकी 20वीं रैंक थी। प्रियंका निरंजन ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 अक्टूबर 1984 को जन्म लिया था। उनके पिता पीडब्ल्यूडी में कॉन्ट्रक्टर है और उनकी माता हाउसवाइफ है। प्रियंका निरंजन के 2 बहन और एक छोटा भाई है। एक बहन ने बी.टेक किया व दूसरी बहन ने एमएससी की हुई है। प्रियंका निरंजन की प्रारंभिक शिक्षा जनपद जालौन व झांसी से हुई। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री की और वही से ही अर्थशास्त्र से मास्टर और आर्ट की डिग्री भी हासिल की है। प्रियंका निरंजन ने सिविल परीक्षा की तैयारी 2008 से शुरू की थी। वो अपने छ्ठे attemp में सिविल परीक्षा को पास कर साल 2013 बैच की आईएएस अफसर बन गयी। आईएएस प्रियंका निरंजन की ट्रेनिंग 26 नवम्बर 2015 तक मसूरी में हुई। बुंदेलखंड की निवासी प्रियंका निरंजन देखना होगा जनपद जालौन के लिए कितना काफी सराहनीय कार्य कर के दिखाती हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)