उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में जीत के बाद केशव मौर्य ने इशारों में अखिलेश पर साधा निशाना

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
केशव मौर्य ने इशारों में अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- उनकी दिवाली का दिवाला निकला





लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। जौन की मल्हनी सीट पर सपा ने कब्जा जमाया है। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। इस खुशी में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। बिहार व यूपी के चुनाव परिणामों पर सीएम ने कहा कि एक बार फिर जनता ने साबित कर दिया कि मोदी हैं तो मुमकिन है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने इशारों में अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि उनकी दिवाली का दिवाला निकल गया है। वे 'गुंडा राज', 'माफिया राज', 'जंगल राज' का आरोप लगाते थे। लेकिन यह कभी भी उत्तर प्रदेश में नहीं आएगा, यहां 'राम राज्य' है और यही होगा। नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)