Jalaun Congress पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की दो लड़कियों ने की चप्पलों से पिटाई

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
Jalaun news today: वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप


कांग्रेस (Congress) पार्टी के जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष पर कुछ लड़कियों द्वारा चप्पल बरसाए जाने का वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल

संबंधित मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के उरई नगर क्षेत्र में स्टेशन रोड पर उस समय अजीब सी स्थिति पैदा हो गई जब दो लड़कियों ने एक व्यक्ति को पकड़कर चप्पलों से मारना शुरू कर दिया।

अचानक से घटे इस घटनाक्रम से हड़कंप मच गया।

पता चला कि जिस व्यक्ति को चप्पलों से पीटा जा रहा है वह कोई आम आदमी नहीं वल्कि जनपद जालौन के कांग्रेस Congress पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा है।

राजनैतिक हस्ती पर चप्पलों की बरसात होती देखकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे शोसल मीडिया में वायरल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष लड़कियों को फोन कर करते थे परेशान। इसी से परेशान गुस्साए लड़कियों ने चौराहे पर चप्पल लात घूंसे से की पिटाई मोके पर लोग खड़े खड़े देखते रहे तमाशा बनाते रहे वीडियो।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी बड़ी राजनैतिक हस्ती पर चप्पलों की बरसात क्यों हुई ये जांच का विषय है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)