Baghpat News: नारी है जगत-जननी उनका सम्मान सर्वोपरि- लोकेश दीक्षित

Taza Times News Live
By -
0

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

Baghpat News: बागपत नगर के वात्सयान पैलेस मे राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन द्वारा रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कि नारी जगत-जननी है, पालनहार है, भाग्य विधाता है, बच्चों का प्रथम गुरु ही नारी होती है, उनको जितना भी सम्मान किया जा सके उतना ही कम है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आरडी शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि हमारी संस्था महिला सशक्तिकरण के अनेकों कार्य करती है। आज संस्था ने 251 समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली बहनों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया।

Baghpat News


भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा का भी अभिनंदन किया गया। नीरज शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया की बहनों को जहां भी मेरी जरूरत पड़े मैं हमेशा उनकी सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बहनों को शुभकामनाएं दी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि सभी बहने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, उन्हें संस्कार दे ताकि वे आगे चलकर इस देश वह अपने समाज का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव सुनील शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र तोमर एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, धर्मेंद्र प्रधान, साक्षी शर्मा, संस्था के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, संस्था की जिला अध्यक्ष आरती शर्मा, नगर अध्यक्ष अमिता शर्मा, अन्नू कौशिक, वर्षा शर्मा, वैशाली शर्मा, आरती मान, मोनिका शर्मा, रजनी शर्मा, एडवोकेट अनुराधा शर्मा, प्रीति शर्मा, एडवोकेट विजय शर्मा, ओम दत्त शर्मा, अशोक पांडे, हिमांशु शर्मा, विकास शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद शर्मा, महेंद्र दत्त शर्मा, विनीत शर्मा, क्रिश्चियन दत्त शर्मा, केपी शर्मा, आवेश भारद्वाज, कृष्णपाल शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

https://www.effectivegatecpm.com/qv7av36k9?key=a4a508dc5e7b62ce0cd079bf5d0256ce
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)