खेकड़ा की उर्वशी जैन ने किया आईसीएसई बोर्ड 2022 में जिला टॉप

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0

 बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

 

खेकड़ा की बेटी उर्वशी जैन द्वारा आईसीएसई बोर्ड 2022 की दसवी परीक्षा में जिला बागपत टॉप करने पर खेकड़ा नगर में खुशी की लहर छायी हुयी है। खेकड़ा के लोग बेटी की इस उपलब्धि पर फूले नही समा रहे हैं। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री व जैन एकता मंच उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन ने बताया कि वे उर्वशी जैन को इस उपलब्धि पर बधाई देते है। उर्वशी जैन ने जैन समाज को गौरवान्वित किया है और शीघ्र ही उनकी संस्था द्वारा उर्वशी जैन को सम्मानित किया जायेगा। खेकड़ा जैन समाज के अध्यक्ष जिनेश जैन और महामंत्री सुमेर जैन ने उर्वशी जैन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खेकड़ा जैन समाज की और से जल्द एक सम्मान समारोह आयोजित करने को कहा। खेकड़ा जैन मिलन के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि उर्वशी के पड़दादा लाला स्व महावीर प्रसाद जैन एक प्रसिद्ध समाजसेवी थे।

Urvashi Jain
प्रसिद्ध समाजसेवी स्व लाला महावीर प्रसाद जैन की पड़पोत्री के 10वीं कक्षा में जनपद टॉप करने पर खेकड़ा वासियों में खुशी की लहर

 अंग्रेजो के समय में वह खेकड़ा नगर पंचायत के चेयरमैन रहे। उन्होंने धर्मशाला और मन्दिर बनवाने के साथ-साथ जीवनपर्यन्त अनेकों मानव भलाई के कार्य किये। बताया कि उर्वशी के दादा अशोक जैन, दादी इन्द्रा जैन सहित इनका पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है और सामर्थ्य अनुसार जरूरतमंदो की सहायता करता है। कहा कि उर्वशी की माता पूनम जैन नारी सशक्तिकरण का अनूपम उदाहरण है। उर्वशी के पिता नितिन जैन के देहांत के बाद उन्होंने हिम्मत नही हारी और दोनों बच्चो का पालन-पोषण इस प्रकार किया कि बच्चों को कभी भी पिता की कमी महसूस नही होने दी। बताया कि उर्वशी के भाई उदय जैन ने भी 2 वर्ष पहले आईसीएसई बोर्ड की दसवी परीक्षा में जिला टॉप किया था। इस बार उसने 12वीं के पेपर दिये है और रिजल्ट का इंतजार कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)