रिपोर्ट - रामननरेश ओझा
प्रतापगढ़ - उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ शादी का वीडियो हो रहा वायरल विडियो में दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर जाती है । स्टेज पर पहुचते ही दूल्हा दुल्हन को स्टेज पर आने के लिए दुल्हन का हाथ थमता है । दुल्हन एक हाथ से दूल्हे का हाथ पकड़ती है आप दूसरे हाथ से रिवाल्वर लेकर हवाई फायर करती है । आप लोगों ने अक्सर अभी तक यह देखा होगा कि दुल्हन का विदाई से पहले प्रेमी के साथ फरार होने के मामले सामने आते रहे हैं । लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दुल्हन जयमाल से पहले रिवाल्वर से फायर कर रही है।
नई-नवेली दुल्हन ने तमंचे से फायर कर जयमाल का किया आगाज
उत्तर प्रदेश के बडे जिले प्रतापगढ़ में बड़े बड़े कारनामें होते है।इस जिले में कानून की धज्जियां उड़ाने में महिलाए भी पुरषों से कम नही है।जिले की यह पहली शादी होगी जिसमें जयमाल होने के पहले दुल्हन ने असलहे से हर्ष फायरिंग कर स्टेज पर कदम रखा।शादी की खुशी में दुल्हन ने अपने जीवनसाथी का हाथ पकड़ कर बाएं हाथ से असलहे से हर्ष फायरिंग की।हर्ष फायरिंग करने के बाद में तालियों और सीटी बजाने वालो की होड़ लग गयी।
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देखकर लोग अजब-गजब प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई पड़ रहे है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जेठवारा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मण का पुरवा का है जहाँ पर लड़की की शादी थी।जिसमे बीते दो दिन पहले 30 मई को बारात आयी थी।कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाते हुए दुल्हन ने हर्ष फायरिंग कर के जयमाल के स्टेज पर कदम रखा।


आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे