Jalaun News Live : 2 मई को सुबह 8:00 बजे से होगी मतगणना :DM प्रियंका निरंजन

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
फोटो क्रेडिट -सर्किल 

जालौन - ( Jalaun News Live ) प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय Dm Jalaun प्रियंका निरंजन ने आदेश किया है।कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत 2021 के अंतर्गत जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों की ग्राम प्रधान सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों के पदों की मतगणना एक साथ यानी आने वाले कल 2 मई को सुबह 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक संबंधित मतगणना केंद्रों पर प्रारंभ होगी । मतगणना हेतु उम्मीदवारों को गणना अभिकर्ता नियुक्त किए जाने की आवश्यकता होगी। सदस्य जिला पंचायत पद के उम्मीदवारों के गाना अभिकर्ता निर्वाचन अधिकारी सदस्य जिला पंचायत के माध्यम से सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जिला स्तर पर निर्गत किये जाएंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)