उपजिला अधिकारी गुलाब सिंह ने सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
जालौन- जैसे कि आप सभी को मालूम है कि किसान आंदोलन की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश की सरकार कदापि नहीं चाहती कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत हो इसीलिए सरकार द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, कि किसानों से जुड़ी हर समस्या पर नजर रखी जाए ।


मिल रही जानकारी के मुताबिक किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े इसी कड़ी में आज जालौन जिले की उपजिला अधिकारी गुलाब सिंह ने किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। तथा केंद्र प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जालौन जिले की उप जिला अधिकारी गुलाब सिंह ने आज गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया वहां पर उपस्थित किसान भाइयों से बातचीत की और उन्हें खरीद केंद्र पर किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जिन किसान भाइयों को अपना गेहूं बेचना है, वह किसान भाई किसान पंजीकरण ऑनलाइन कर कर अपना नंबर लगा दे जिससे कि टोकन आने पर अपना गेहूं एमएसपी के तहत बेच सके । इसी के साथ उन्होंने क्रय केंद्र के प्रभारियों को हिदायत दी कि किसान भाइयों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसका ध्यान रखा जाए अगर कोई केंद्र प्रभारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)