जालौन। मिलते ही प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन जिले की ग्राम सिकरी राजा में बीते कल 72 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई थी।सिकरी राजा निवासी तरुण ने स्थानीय प्रशासन को सूचना दी कि उसके पिता राजेंद्र कुमार72 बर्ष की मृत्यू हो गयी।मृत्यू का कारण कोरोना बताया।जिसके चलते स्थानीय प्रशासन तत्काल मौके पर पहुच गया। सूचना प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और सूचना पर स्वास्थ विभाग की भी टीम पहुची।लेकिन मृत्यू हो जाने से कोरोना की जांच नही हो सकी।लेकिन जब गांव मे कोरोना से मृत्यू की खबर ग्रामीणो को हुई तो पूरे गांव मे अफरा तफरी का माहौल बन गया।
कोतवाल सहित पुलिस टीम ने मृतक को घर से ले जाकर श्मशान घाट पर कराया दाहसंस्कार
कोतवाल उदयभान गौतम ने साहस और मानवता दिखाते हुये मृतक को घर से श्मशान घाट तक ले जाने मे जो सहयोग किया वह सराहनीय है।कोरोना के खौफ के कारण कोई भी ग्रामीण दाहसंस्कार मैं दूर दूर तक नहीं दिखाई दिया। वही स्थानीय.प्रशासन एसडीएम व सीओ विजय आन्नद तथा कोतवाल उदभान गौतम तथा कुछ पुलिस टीम व स्वास्थ विभाग की टीम ने सहयोग कर मृतक का दाहसंस्कार कराया।विश्वस्त सूत्रो की माने तो यह अफवाह थी कि राजेंद्र की मौत कोरोना के चलते हुई।उसके पुत्र ने बताया कि उनकी बीमारी के चलते मौत हुई है।काफी समय से वह बीमार चल रहे थे।


आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे