कोरोना अपडेट - देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कहर मचा दिया है। देश में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है, जो डराने वाले हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, भारत में शनिवार को एक दिन में यानी बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 152,682 नए पॉजिटिव केस मिले है। कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को एक दिन में कोरोना के 1.45 लाख नए केस मिले थे। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखकर ऐसा लग रहा है कि दूसरी लहर का कहर जल्द ही देश को पाबंदियों की जद में ला देगा।
24 घंटे में इतनी मोत
मौत के आंकडों में भी बड़ा इजाफा देखने को मिला और 24 घंटे में ही करीब 834 लोगों की मौतें भी हो गईं।अगर आंकड़ों पर गौर करें तो अक्टूबर के बाद एक दिन में मरने वालों की यह सबसे अधिक संख्या है। इस तरह से देश में कोरोना वायरस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 169270 हो गई है।
उपचार के दौरान स्वास्थ्य हुए मरीज
कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 90.80 प्रतिशत रह गई है। देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 उपचाराधीन मरीज थे। यह संख्या उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी। फिलाहल 1,19,90,859 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु दर 1.28 प्रतिशत है।


आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे