1 से लेकर 12वीं तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश , कॉलेज और कोचिंग सेंटर 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे, जानिए क्यों

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
उत्तर प्रदेश - प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि है की अब क्लास 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों को 30 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किया है। केवल पहले से तय हुईं परीक्षाएं होंगी,इस दौरान जरूरत के हिसाब सेे शिक्षक और अन्य स्टाफ को बुलाया जा सकता है।


धार्मिक स्थानों पर एक साथ 5 से ज्यादा को प्रवेश नहीं

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के पुलिस आयुक्त से कहा कि धर्मस्थलों में पांच से अधिक लोगों को एक साथ प्रवेश की अनुमति न दी जाए। बाजारों में व्यापारियों से संवाद बनाकर उनका सहयोग लेते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। कंटेनमेन्ट जोन में आवागमन को प्रतिबंधित किया जाए। मास्क न लगाने वालों पर सख्ती की जाए। उन्होंने लखनऊ में प्रत्येक गांव और हर नगर निकाय के प्रत्येक वार्ड में निगरानी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। एक संक्रमित मरीज से 25 मीटर के दायरे और एक से अधिक संक्रमित मरीजों की स्थिति में 50 मीटर के दायरे को कंटेनमेन्ट जोन बनाया जाए। कंटेनमेंट जोन में पीपीई किट का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)