जालौन में धूमधाम से मनाया गया अटल बिहारी जी का जन्म दिन

भुपेन्द्र सिंह कुशवाहा
By -
0
जालौन - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने देश के किसानों को टीवी के माध्यम से स्थानीय ब्लॉक परिसर तथा गल्ला मंडी में संयुक्त रुप से किसानों को एकत्रित किया तथा किसानों के लिये हित की बात बतायी।


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर सुशासन दिवस पर किसान गोष्ठी के माध्यम वर्चुअल सभा के माध्यम से किसानो को किसान बिल के बारे मे बताया गया।उन्होने किसानों को किसान सम्मान निधि उसके खाते में दिये जाने की घोषणा की और देश के किसानों को टीवी चैनल के माध्यम से संबोधित 
कीया । नगर में गल्ला मंडी परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, व्यापार संघ नेता भूरे मामा, मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला, जनमेन्द सिंह बीज गोदाम प्रभारी जालौन की उपस्थिति में टीवी के माध्यम से किसानों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। तो वही खंड विकास कार्यालय परिसर में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता उपजिला अधिकारी गुलाब सिंह, सीओ विजय आनंद उपनिर्देशक कृषि रक्षा जीसी कटियार, खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी,पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद राजपूत,कृषि अधिकारी परितोष मिश्रा,भूमि संरक्षण अधिकारी,कौशल किशोर जिला पंचायत,भाजपा नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज बादल,उपेंद्र गुर्जर,कैलाश, भाजपा नेता लक्ष्मी कांत शाक्य, की उपस्थिति में सभी नेताओं ने किसानों को संबोधित किया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की विस्तृत जानकारी दी और साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इस मौके पर सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

आप अपने सुझाव हमे यहा टिप्पणी कर के दे सकते हे

एक टिप्पणी भेजें (0)